BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2024, 11:43 am
BIG REPORT : अपर कलेक्‍टर फुलपगारे ने किया कृषि उपज मण्‍डी में खाद वितरण केन्‍द्र का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, किसानों से की अपील, बोले- जिले में उर्वरकों का पर्याप्‍त भण्‍डार, अनावश्‍यक रूप भण्डारण न करें, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले में उर्वरकों का पर्याप्‍त भण्‍डार कर किसानों को खाद विक्रय केन्‍द्रों से लगातार खाद उपलब्‍ध कराया जा रहा है। अपर कलेक्‍टर प्रवीण फुलपगारे ने कृषि उपज मण्‍डी देवास में खाद विक्रय केन्‍द्र पर जाकर खाद विक्रय कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्‍टर फुलपगारे ने किसानों से चर्चा की उनकी समस्‍याओं को जाना और संबंधित अधिकारियों को खाद वितरण के संबंध में आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।

अपर कलेक्‍टर फुलपगारे ने किसानों से कहा कि जिले में उर्वरकों का पर्याप्‍त भण्‍डार है। किसान अनावश्‍यक रूप से परेशान न हो और यूरिया का अनावश्यक भण्डारण न करें। जिले में लगभग 08 हजार मीट्रिक टन यूरिया उपलब्‍ध है। राज्‍य शासन स्‍तर से जिले में लगातार यूरिया की रेक की आपूर्ति की जा रही है। जिले में खाद की कोई समस्‍या नहीं है। जिले में सभी सहकारी समितियों में खाद की आपूर्ति की जा रही है, जो किसान समिति के सदस्य हैं वे अपनी-अपनी समितियों से उर्वरक क्रय करें।

अपर कलेक्‍टर फुलपगारे ने संबंधित अधिकारियों को उपज मण्‍डी देवास में खाद विक्रय केन्‍द्र में पार्किंग संबंधित और बड़ी गाड़ी माल आने पर अंदर लाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्‍टर फुलपगारे ने संबंधित अधिकारियों को खाद विक्रय केन्‍द्रों पर प्रतिदिन जाकर नियमित रूप से मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि सहित अन्‍य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE