BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर जावद पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : जान हथेली पर रखकर बचाते हैं लोगों की.. <<     दतिया उपचुनाव: कार्यकर्ताओं के सम्मान पर आंच.. <<     शिवपुरी में कचरे के ढेर लगने की नौबत, सफाई.. <<     NEWS : दिशा बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन.. <<     VIDEO NEWS: 'बेटी को इंसाफ दो'... नीमच में एबीवीपी का.. <<     VIDEO NEWS: फूलों की बारिश और आतिशबाजी के बीच अशोक.. <<     BIG NEWS : मल्हारगढ़ पुलिस की घेराबंदी में फंसा.. <<     KHABAR : भाजपा किसान मोर्चा नीमच की नई जिला.. <<     KHABAR : मेडल पहन बढ़े जीत के कदम, राज्य तैराकी.. <<     मुरैना से सबसे बड़ी खबर,चंबल नदी में अवैध रेत.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा,.. <<     देवास में किसानों का "ताला डालो-घेरा डालो".. <<     BIG NEWS : बच सकती थी जान? समय पर इलाज नहीं मिलने का.. <<     BIG NEWS : आईएएस, आईपीएस, आईएफएस को केंद्र की नसीहत,.. <<     KHABAR : नवागत डीआईजी सिमाला प्रसाद ने बड़वानी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही राधा बाई यादव, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2024, 11:54 am
KHABAR : इंस्पायर अवॉर्ड नॉमिनेशंस 2024-25, साइंस के आइडिया अपलोड करने में प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया रतलाम, बड़े शहर पिछड़े, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। इंस्पायर अवॉर्ड नॉमिनेशंस 2024-25 में रतलाम जिला साइंस के आइडिया अपलोड करवाकर प्रदेश में लगातार तीसरी बार दूसरे स्थान पर आया है। जबकि देश में 34वे नंबर पर आया है। जिले के 96 प्रतिशत स्कूलों में आइडिया अपलोड करवा कर रतलाम जिला प्रतिशत के मान से प्रदेश में प्रथम रहा। साइंस के आइडिया अपलोड करने में प्रदेश की राजधानी भोपाल को भी पीछे छोड़ दिया है।


इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना अंतर्गत सत्र 2024-25 में ऑनलाइन आइडिया अपलोड करने में रतलाम जिले के 70 संकुलों में से 54 संकुलों ने शत प्रतिशत स्कूलों में आइडिया अपलोड किए। जिले के 96 प्रतिशत स्कूलों से आइडिया अपलोड हुए।


सत्र 2024-25 इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना अंतर्गत रतलाम जिले के 1023 स्कूलों ने 4519 नवाचारी आइडिया अपलोड किए। रतलाम जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। जबकि प्रदेश मे सतना जिला 5539 आइडिया अपलोड कर प्रथम स्थान पर रहा। भारत के 797 जिलों में आइडिया अपलोड करने में रतलाम जिला 34वें स्थान पर रहा है।


रतलाम जिले के इंस्पायर नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने इस उपलब्धि पर सभी स्कूलों व टीम को बधाई दी। रतलाम जिले के इंस्पायर सहायक नोडल अधिकारी रमसा के एडीपीसी अशोक लोढ़ा, सहायक संचालक मंडलोई, जिला विज्ञान अधिकारी सह जिला योजना अधिकारी जितेंद्र जोशी, जिला सहायक विज्ञान अधिकारी स्वतंत्र श्रोत्रिय ने भी इस उपलब्धि पर सभी ब्लॉक विज्ञान अधिकारी, संकुल विज्ञान अधिकारी के प्रयास और सहयोग को सराहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE