BREAKING NEWS
BIG NEWS : देशभर में चर्चा का विषय बना अशोक अरोरा का.. <<     KHABAR : 24 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कमलेश गुप्ता (विक्की), परिवार.. <<     KHABAR : चंबल नदी अवैध रेत खनन से मुक्त, सीईसी ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और वृश्चिक राशि के लिए सफलता के नए.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2024, 2:40 pm
KHABAR : उत्कृष्ट स्कूल में वेटलिफ्टर का सम्मान, रानी नायक प्रदेश की पहली महिला, जिन्होंने सीनियर राष्ट्रीय महिला भारोत्तोलन में पदक जीता, पढे़ खबर

Share On:-

शाजापुर। उत्कृष्ट विद्यालय की पूर्व छात्रा रानी नायक को हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां में आयोजित सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चौंपियनशिप 2024 में सिल्वर एवं कांस्य पदक जीतने पर उत्कृष्ट विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बुधवार शाम स्वागत किया, वहीं उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार मंडलोई ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए रानी को भविष्य में ओलिंपिक खेल एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ स्थान बनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने रानी नायक की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता का भी सम्मान किया।


रानी नायक मध्य प्रदेश की पहली महिला हैं, जिन्होंने सीनियर राष्ट्रीय महिला भारोत्तोलन में पदक जीता है। सम्मान समारोह का संचालन करते हुए एनसीसी अधिकारी डॉ. माखनलाल धानुक ने विद्यार्थियों को बताया कि रानी नायक छोटे से गांव सांपखेड़ा से राष्ट्रीय स्तर पर वेटलिफ्टिंग में अपना परचम लहराया है, जो बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


इस उपलब्धि का श्रेय रानी नायक अपने माता-पिता को देती हैं, जिन्होंने रानी को हर समय सहयोग तथा सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की। रानी नायक की इस उपलब्धि पर उत्कृष्ट विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक देवप्रकाश श्रीवास्तव, हेमेंद्र यादव,सियाराम पाटीदार, गौरव व्यास, अशोक पाटीदार,श्वेता चौहान, अपेक्षा मंडावत शीतल श्रीवास्तव, रेखा गहलोत, प्रियंका पटेल एवं समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE