BREAKING NEWS
BIG NEWS : देशभर में चर्चा का विषय बना अशोक अरोरा का.. <<     KHABAR : 24 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कमलेश गुप्ता (विक्की), परिवार.. <<     KHABAR : चंबल नदी अवैध रेत खनन से मुक्त, सीईसी ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और वृश्चिक राशि के लिए सफलता के नए.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2024, 3:46 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत युवा संवाद व कृषक संगोष्ठी का आयोजन, उपस्थित अन्नदताओं को दी कई महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पी.एम.-एफ.एम.ई) के तहत बुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, नीमच में जिला स्तरीय युवा संवाद ,कृषक संगोष्ठी आयोजित की  गई। कार्यक्रम में उद्यानिकी उप संचालक अतर सिंह कन्नौजी ने उपस्थित कृषक , उद्यमियों को पीएम-एफएमई योजना की विस्तृत जानकारी दी एवं युवाओं को पीएम-एफएमई योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख डॉ. सी. पी. पचोरी ने खाद्य उत्पादश् में वृद्धि करने हेतु युवाओं एवं कृषक उद्यमियों को खाद्य प्रंसस्करण इकाइयॉं स्थापित करने के सम्‍बंध में विस्तृत जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. पी.एस. नरूका ने कृषक,उद्यामियों को मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग के बारे में बताया ।

डॉ. शिल्पी वर्मा ने खाद्य प्रसंस्करण हेतु आवश्यक रजिस्ट्रेशन प्रयुक्त मशीनरी एवं प्रसंस्करण में आने वाली समस्याओं के निराकरण के बारे में तकनीकी जानकारी दी। डॉ. श्याम सिंह सारंगदेवोत ने फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं बीमारियों का जैविक तकनीक से प्रबन्धन एवं उपचार के बारे में बताया। उप संचालक कृषि भगवान सिंह अर्गल ने  ए.आई.एफ. योजना के बारे में जानकारी दी गई। अग्रणी बैंक प्रबंधक सत्येन्द्र शर्मा ने बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रकिया बताई। सहायक संचालक मत्‍स्‍य देवशाह इनवाती ने एकीकृत कृषि एवं मत्स्य विभाग में शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात जिला रिसार्स पर्सन सुभाषचन्द्र शर्मा ने पीएम-एफएमई योजना हेतु डीपीआर तैयार करने एवं बैंक से ऋण के लिए प्रकिया एवं  आवश्यक दस्तावेज के बारे में बताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE