BREAKING NEWS
BIG NEWS : देशभर में चर्चा का विषय बना अशोक अरोरा का.. <<     KHABAR : 24 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कमलेश गुप्ता (विक्की), परिवार.. <<     KHABAR : चंबल नदी अवैध रेत खनन से मुक्त, सीईसी ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और वृश्चिक राशि के लिए सफलता के नए.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2024, 3:52 pm
KHABAR : समर्थन मूल्य पर सोयाबीन उपार्जन के लिए प्रशिक्षण सम्पन्न, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने दिए आवश्यक निर्देश, बोले- सोयाबीन उपार्जन की सभी आवश्‍यक तैयारिया पूर्ण करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर सोयाबीन उपार्जन की गुणवत्ता जांच के लिए बुधवार को कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला स्तर पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों पर पेयजल, छाया, बैठने आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि शासन निर्देशनुसार ही खरीदी कार्य करें, किसानों से मधुर व्यवहार रखें। कलेक्टर ने कहा कि एफएक्यू एवं खरीदी पॉलिसी अनुसार ही सोयाबीन का उपार्जन करें। उन्होंने कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं समिति प्रबंधक को निर्देश दिये कि किसानों के आधार नंबर एवं एक्टिव बैंक खाता नंबर पर ही भुगतान कराएं। साथ ही सुनिश्चित करें कि किसानों को एक सप्ताह में भुगतान भी हो जाए। समिति प्रबंधक खाद स्टॉक की सूचना का प्रतिदिन डिस्प्ले करें और कमी की जानकारी से अवगत कराएं। खाद का विक्रय पीओएस मशीन से ही करें।

इस अवसर पर किसान कल्याण तथा कृषि विकास उपसंचालक बीएस अर्गल, सहायक आयुक्त सहकारिता राजू डाबर, जिला आपूर्ति अधिकारी आर एन दिवाकर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी नागदा, जिला विपणन अधिकारी, एमपी स्टेट सिविल सप्लाई कार्पाेरेशन जिला प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE