BREAKING NEWS
KHABAR : 24 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कमलेश गुप्ता (विक्की), परिवार.. <<     KHABAR : चंबल नदी अवैध रेत खनन से मुक्त, सीईसी ने.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और वृश्चिक राशि के लिए सफलता के नए.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 17, 2024, 4:45 pm
KHABAR : अशोकनगर में शिक्षक ने कराया 5111 कन्याओं का भोज, 5 साल पहले 500 कन्याओं से की शुरुआत; शिक्षण सामग्री भी करते है भेंट, पढे़ खबर 

Share On:-

अशोकनगर। एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक ने गुरुवार को एक साथ 5111 कन्याओं का भोज कराया है। जिले में पहली बार बड़े स्तर पर कन्या भोज का आयोजन हुआ। कन्या पूजन के साथ सुबह भोज की शुरुआत हुई, जो शाम तक जारी है। इसमें शहर सहित आसपास के गांवों की कन्याएं भी पहुंची। आयोजक ने 5 साल पहले 500 कन्या भोज से शुरुआत की थी, इसके बाइ हर साल संख्या बढ़ती चली गई।


5 साल पहले की शुरुआत
शिक्षक बलवीर साहू ने बताया कि हमारे घर में 75 साल पुरानी आदि शक्ति की मूर्ति स्थापित है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान लगभग 5 साल पहले उन्हें आदि शक्ति के रूप में स्वप्न आया कि वह कन्या भोज कराएं। पहले साल 500 कन्याओं को भोजन कराया और हर साल कन्या भोज कराने का निर्णय लिया।


धीरे-धीरे संख्या बढ़ती गई संख्या
इसके बाद प्रतिवर्ष धीरे-धीरे संख्या बढ़ती गई। इस बार सबसे अधिक 5111 कन्याओं को भोजन कराया है। साथ ही कन्याओं को उपहार के तौर पर एक बर्तन और शैक्षणिक सामग्री भी दी। उन्होंने कहा कि वह हर साल भोज में कन्याओं की संख्या बढ़ाते जाएंगे।


खुद के ही खर्च पर करते है आयोजन
बलवीर साहू ने बताया कि वह यह आयोजन खुद के ही खर्च पर कर रहे हैं। यह भंडारा साल भर में एक बार कराते हैं। कुछ सालों तक नवदुर्गा के समय किया गया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE