उज्जैन। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को पटाखा गोदाम चेक किए। रातड़िया स्थित एक गोदाम में अन ब्रांडेड पटाखे मिलने पर इसे सील कर दिया गया।
सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि थाना भेरूगढ़ क्षेत्र के रातड़िया में चल रही पटाखा फैक्ट्रियों के अलावा कई दुकानों के गोदामों में चेकिंग की है। एसडीएम घट्टिया राजाराम करजरे, थाना प्रभारी भेरुगढ़, पटवारी की टीम ने बाबजी फायर वर्क्स के सात गोदामों को चेक किया।
एक गोदाम में अन ब्रांडेड (अमानक पटाखे) रखे हुए मिले। इस पर बाबजी फायर वर्क्स के इस गोदाम को अगले आदेश तक के लिए सील कर दिया गया।