देवास। उपसंचालक पशुपालन विभाग देवास डॉ सीएस चौहान ने बताया कि 21वीं पशु संगणना के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन उप संचालक पशुपालन विभाग कार्यालय हुआ। पशु संगणना के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण जिला नोडल अधिकारी डॉ. प्रीति मकवाना द्वारा दिया गया। साथ ही क्षेत्राअंतर्गत आने वाली पशु की नस्लों की जानकारी दी गई और प्रशिक्षणार्थियों के प्रश्नों का जवाब देकर उन्हें ऑनलाइन प्रशिक्षण के द्वारा समस्त जानकारियां प्रदान की गई।