सीहोर। भोपाल संभाग आयुक्त संजीव सिंह ने जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति सीहोर के कार्यपालन अधिकारी संजीव कुमार धुर्वे को निलंबित कर दिया गया है। ये कार्रवाई शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर की गई है।
गुरुवार को भोपाल संभाग आयुक्त संजीव सिंह ने जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति सीहोर के कार्यपालन अधिकारी संजीव कुमार धुर्वे को निलंबित करने का आदेश जारी किया। इसमें लिखा कि धुर्वे विभागीय कार्यों के साथ ही दिए गए दिशा- निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। साथ ही उनका रवैया, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति में लापरवाही भरा है। इसके साथ ही धुर्वे को निलंबन के दौरान जिला पंचायत कार्यालय सीहोर में अटैच किया गया है। जहां उन्हें सिर्फ नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।