BREAKING NEWS
KHABAR : जिला स्वास्थ्य समिति एवं मातृ मृत्यु.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं एसपी ने की नशा मुक्ति अभियान.. <<     REPORT : सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : नीमच में भूकंपपूर्व तैयारी एवं.. <<     NEWS : भगवान झुलेलाल के जयकारों के साथ शुरू हुआ 40.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2024, 12:01 pm
KHABAR : सदस्यता अभियान लक्ष्य पूरा करने डोर टू डोर पहुचीं नपाध्यक्ष, महिलाओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता, फिर करवा चौथ के लिए लगाई हाथों में मेहंदी, पढे़ खबर 

Share On:-

हरदा। भाजपा सदस्यता महा-अभियान में कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क कर सदस्यता दिला रहे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया ने भी शहर के वार्ड नंम्बर 32 में डोर टू डोर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


नपाध्यक्ष भारती कमेडिया ने बताया कि जब एक जनप्रतिनिधि लोगों के बीच पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और देश हित में किए गए कार्यों के बारे में आम लोगों को बताते हैं तो लोग खुद ही भाजपा की सदस्यता लेने आगे आ रहे हैं।


उन्होंने बताया कि आम लोग ओटीपी देने में थोड़ा संकोच करते हैं। लेकिन जब वे स्वयं जाकर महिलाओं को पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से जुड़ने के लिए कह रही हैं तो महिलाएं भी बढ़ चढ़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर गौरवान्वित हो रही हैं।


जिले में बने एक लाख सदस्य, 62 प्रतिशत लक्ष्य पूरा
भाजपा ने पूरे प्रदेश में डेढ़ करोड़ एवं हरदा जिले में सवा लाख लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा है। जिसके अंतर्गत जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हर बूथ पर पहुंचकर अब तक करीब एक लाख लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। जिसमें ऑन लाइन का 62 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है। शेष ऑफ लाइन सदस्य बनाए हैं।


दिलाई सदस्यता फिर लगवाई हाथों में मेंहदी
नपाध्यक्ष कमेडिया ने शनिवार रात ग्यारह बजे तक शहर की अलग अलग कॉलोनियां में आम लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई। वहीं रविवार को करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सुहाग की कामना को लेकर हाथों में मेहंदी भी लगवाई। उनका कहना है कि उन्हें पार्टी के काम के साथ-साथ एक भारतीय नारी होने के नाते भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करना होता है। इसी के चलते वह करवा चौथ के व्रत के पहले हाथों में मेहंदी लगवाने आई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE