नीमच। जिले के जमुनिया कलां निवासी एक 35 वर्षीय महिला मोटरसाइकिल की चैन में साड़ी फंस जाने के चलते जख्मी हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सपना पंवार पति हरीश पंवार जमुनिया कला की निवासी है और भाटखेड़ा रोड स्थित धीरेंद्र सोया फैक्ट्री में काम करती है। फैक्ट्री पर प्रतिदिन अनुसार काम के लिए जा रही थी। अमुमन वह पैदल जाती है। लेकिन आज मोटरसाइकिल पर थी। फैक्ट्री जाते समय मोटरसाइकिल की चैन में उसकी साड़ी फंस गई। जिसके चलते सपना के पैर में गंभीर चोट आई है। सपना को जिला चिकित्सालय में एंबुलेंस के द्वारा उपचार के लिए लाया गया। पति हरीश गांव में ही पेंटिंग का काम कर रहा था।