नीमच। शहर में श्री मारू औदीचय जोधपुरा ब्राह्मण समाज समिति की ओर से रविवार दोपहर को शहर के हाट मैदान के करीब स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में एक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, समाज अध्यक्ष उमेश शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, आदि वरिष्ठ समाजजन मंचासीन रहे। इस अवसर पर समाज की एक परिवार परिचय पत्रिका, जोधपुरा कुटुम्ब का विमोचन भी किया गया।
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई। इसके बाद सभी अतिथियों का पुष्पमाला और गेरुआ दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने आयोजन की सराहना की। इसे समाज को जोड़ने वाला कदम बताया। उन्होंने ने सामाजिक पत्रिका को समाज मे विवाह योग्य युवक युवतियों की खोज के मददगार बताया, उन्होंने आयोजन को एक अनुकरणीय पहल बताया। कार्यक्रम को समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर समाज की साधारण सभा की बैठक का भी आयोजन किया गया। साथ ही समाज के विशिष्ठ सदस्यों का सम्मान भी किया। रविवार के कार्यक्रम में नीमच शहर के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से भी समाज जन पहुंचे। इस दौरान समाज के शैलेश जोशी, संजय शर्मा, दिलीप शर्मा, गजेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, रामचंद्र शर्मा, किरण शर्मा आदी मौजूद रहे।