BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2024, 1:02 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 (वाटरशेड) परियोजना के तहत एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 (वाटरशेड) परियोजना के अंतर्गत आईटीसी मिशन सुनहरा कल, सीपा संस्था एवं कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण क्रॉप पीओपी कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र सभाकक्ष देवास किया गया। 
कार्यशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, उपसंचालक कृषि गोपेश पाठक, सहायक संचालक लोकेश गंगराड़े, विलास पाटिल, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी देवास राहुल जयसवाल, बागली आरके विश्वकर्मा, वाटरशेड से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर समस्त टीम, आत्मा परियोजना से ब्लॉक तकनीशियन प्रबंधक, कृषि मृदा संरक्षण से पूनम सिंह राठौड़, वाटरशेड से संबंधित ग्राम के कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषि सखी, साथ में आईटीसी मिशन सुनहरा कल सहयोगी सीपा संस्था की टीम सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
कार्यशाला में आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं सीपा संस्था से जिला समन्वयक कमलेश शाह ने कार्यक्रम के उद्देश्य और चार स्तंभ जलवायु कुशल कृषि, प्राकृतिक संसाधन, आजीविका विविधीकरण एवं कृषकों को संस्थागत जुड़ाव पर कृषि वैज्ञानिक, कृषि अधिकारियों एवं कृषि सखी से विस्तार में चर्चा की। 
कार्यशाला में कृषि विभाग से डीडीए गोपेश पाठक द्वारा तकनीकी कृषि से पोषक तत्वों और नरवाई प्रबंधन पर विस्तृत रूप में चर्चा की गई। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ ए.के. बड़ाया ने प्राकृतिक खेती के स्तंभ केंचुआ खाद, हरी खाद, गोबर की खाद, जीवामृत, वीजाअमृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, दसपर्णी अर्क तैयार करने की तरीके और उनके लाभ बताते हुए। मौसम संबंधित होने वाली कृषि क्षति को रोकने को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। 
कार्यशाला में वैज्ञानिक डॉ. महेंद्र सिंह ने फसल गेहूं और चना पर पीओपी द्वारा भूमि तैयारी से लेकर भंडारण तक के महत्व एवं रबी फसल बीज के विभिन्न प्रजातियों के महत्व और बीज की किस्म एवं प्रतिरोधक क्षमता के महत्व पर जानकारी दी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE