ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवती के साथ मनचले को छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। बीच चौराहे पर युवती ने मनचले की सारी आशिकी मिनटों में उतार दी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग चौराहे की है। जहां ऑटो से जा रही युवती के साथ एक मनचला अश्लील बातें कर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। कुछ देर तो महिला ने इग्नोर किया। लेकिन फिर जब मनचला रुका नहीं तो फिर क्या था, बीच चौराहे पर युवती ने मनचले की चप्पलों से पिटाई कर दी।
बीच चौराहे पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं बीच चौराहे पर व्यक्ति की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वायरल वीडियो में युवती और उसके साथ आई महिला ने छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को चप्पलों से पीटते हुए नजर आ रही है।