नीमच। हम होंगे कामयाब अभियान के तहत नीमच जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी टीसी मेहरा के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा संवाद के कार्यक्रम आयोजित किये गये। महिलाओं को महिला सुरक्षा कानूनों की जानकारी दी गई और बाल विवाह रोकथाम के बारे में जागरूक किया। उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलाई गई।