BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2024, 3:48 pm
KHABAR : नीमच जिले में 14901 मैट्रिक टन से अधिक उर्वरक उपलब्‍ध, अब तक 34892 मैट्रिक टन उर्वरक का हो चुका है वितरण, कलेक्टर के प्रयास लाए रंग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा के प्रयासों से पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक की उपलब्‍धता सुनिश्चित कर ली गई है। वर्तमान में जिले में 14901 मैट्रिक टन उर्वरक उपलब्‍ध है। यूरिया 6644.80 मैटिक टन, डी.ए.पी. 2259.2 मैटिक टन, एम.ओ.पी. 1415.6 मैटिक टन, एन.पी.के.एस. 1500.15 मैटिक टनएवं एस.एस.पी. 3081.22 मैटिक टन उर्वरक का स्‍टॉक उपलब्‍ध है।
रबी सीजन में 1 अक्‍टूबर 2024 से अब तक 34892.16 मैटिक टन उर्वरक का विक्रय जिले के किसानों को किया जा चुका है। इसमें यूरिया 14864.85 मैटिक टन, डी.ए.पी. 2490.24 मैटिक टन, एम.ओ.पी. 1506 मैटिक टन, एन.पी.के.एस. 6206.17 मैटिक टन एवं एस.एस.पी. 9824.9 मैटिक टन उर्वरक किसानों को उपलब्‍ध कराया गया है। रबी सीजन में आज दिनांक तक जिले को 49793.39 मैटिक टन उर्वरक प्राप्‍त हुआ है। इसमें यूरिया 21509.65 मैटिक टन, डी.ए.पी. 4749.44 मैटिक टन, एम.ओ.पी. 2921.6 मैटिक टन, एन.पी.के.एस. 7706.32 मैटिक टन एवं एस.एस.पी. 12906.36 मैटिक टन उर्वरक रबी सीजन में जिले को प्राप्‍त हो चुका है।

उपसंचालक कृषि भगवान सिंह अर्गल ने बताया, कि जिले में पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक का स्‍टॉक उपलब्‍ध होकर किसानों को प्रदाय किया जा रहा है। जिले में उर्वरक की कोई समस्‍यानहीं है। रबी 2024-25 में अनुमानित 56500 मैटिक टन उर्वरक की मांग प्रस्‍तावित है। इसमें यूरिया 31000 मैटिक टन, डी.ए.पी. 5000 मैटिक टन, एम.ओ.पी. 1500मैटिक टन, एन.पी.के.एस. 7000 मैटिक टन, एस.एस.पी. 12000 मैटिक टन उर्वरक की मांग रबी सीजन में अनुमानित है। उसके अनुपात में जिले में पर्याप्‍त उर्वरक उपलब्‍ध है और शासन स्‍तर से जिले को उर्वरक की आपूर्ति निरंतर की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE