नीमच। अंकित जैन, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के द्वारा पुराने विवाद के कारण मारपीट करके गंभीर चोट पहुंचाने वाले जसवंत सिंह उर्फ छोटू पिता मांगू सिंह, उम्र-50 वर्ष, निवासी-ग्राम चंगेरा, जिला नीमच को धारा 325 भारतीय दण्ड संहिता 1860 के अंतर्गत 06 माह का सश्रम कारावास व 500 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया।