BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2024, 5:18 pm
KHABAR : एक जिला-एक उत्पाद’ की तर्ज पर लगाई जाएगी फसलों की फूड प्रोसेसिंग यूनिट, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने कहा- इससे बेरोजगारी दूर होगी, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में एक जिला-एक उत्पाद की तर्ज पर उद्यानकी फसलों की फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाईं जाएगी। राज्य सरकार इसकी कार्य-योजना तैयार करेगी। यह बात प्रदेश सरकार की उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कही है। उनका यह भी कहना है कि फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना जिला और संभाग लेवल पर हो जाने से उत्पादक किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम मिल सकेगा।


मध्य प्रदेश में एक जिला एक उत्पाद के जरिए ‘आर्थिक प्रगति प्रदेश करें’ इसे लेकर लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इसके साथ ही अब मध्य प्रदेश में एक जिला एक उत्पाद की तर्ज पर जिले और संभाग लेवल पर फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाए, इस तरह की कार्य योजना तैयार की जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार के उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह हाल ही में नागपुर में आयोजित एग्रो विजन राष्ट्रीय कृषि मेला से लौट कर आए हैं। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का कहना है कि प्रदेश का जो हॉर्टिकल्चर एरिया है, उसके आधार पर सभी जिले चिन्हित किए गए हैं। फिर चाहे किसी भी प्रकार के मसाले, धनियां,मिर्ची, हल्दी, प्याज, लहसुन की खेती हो, ऐसे सभी बेल्ट और जिले चिन्हित किए गए हैं।


जहां अलग-अलग तरह की पैदावार होती है। वहां क्लस्टर बनाकर किसानों को सरकार की तरफ से और मजबूत बनाया जा रहा है। ऐसे में जो अच्छी पैदावार के बाद जो उत्पादन बड़ा है उन्हें उनकी फसल के अच्छे दाम मिले उसके लिए फूड प्रोसेसिंग प्लांट की भी जरूरत है। ऐसी सुविधा किसानों को स्थानीय लेवल पर मुहैया कराई जाएगी। काफी कुछ बेरोजगारी भी इससे दूर होगी। क्योंकि नई और उन्नत वैज्ञानिक तरीकों के माध्यम से प्रोसेसिंग मशीनरी की चर्चा लगातार की जा रही है। मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेले का जिक्र करते हुए कहा कि वहां बहुत अच्छा कार्यक्रम हुआ था, बहुत से किसानों ने उसमें पार्टिसिपेट किया। जहां से हमें बहुत कुछ जानकारी हासिल हुई।


मध्य प्रदेश अब संतरे की खेती के मामले में भी नंबर एक पर है। अब यहां संतरे की महाराष्ट्र से ज्यादा खेती मध्यप्रदेश में होती है। मध्य प्रदेश के किसानों के संतरे के दाम बाजिब मिल सके, उसके भी प्रोसेसिंग प्लांट लगे और कई तरह के खाने के प्लांट लगाने की प्रक्रिया भी हम शुरू कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE