शाजापुऱ। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान के अंतर्गत “हम होंगे कामयाब’’ व ’’बाल विवाह मुक्त भारत’’ अभियान शाजापुऱ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। उक्त अभियान में आज दिनांक 28.11.2024 को महिला थाना प्रभारी आशा सोलंकी व थाना कोतवाली से उनि जया सुनेरी द्वारा शासकीय उत्कृष्ठ विद्याालय व थाना मोहन बडोदिया के प्रआर विनोद द्वारा ग्राम चौमा के शासकीय उत्कृष्ठ विद्यालय में छात्र-छात्राओं केा महिलाओ के अधिकारों हेल्पलाईन और ैभ्म्-ठव्ग् पोर्टल के बारे में अवगत कराया गया साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं, गुड टच बेड टच, लिंगानुपात, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, डिजिटल अरेस्ट, साइबर फ्रॉड आदि के संबंध में जागरूक किया गया उसके साथ ही छात्र-छात्राओं को बाल विवाह मुक्त प्रदेश बनाये जाने की शपथ दिलायी गयी। साथ ही पुलिस टीम द्वारा स्कूल/सार्वजनिक स्थानों पर जाकर प्रदेश को बाल विवाह मुक्त बनाने की शपथ दिलाकर आमजनों को जागरुक किया जा रहा है।