BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2024, 5:33 pm
KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सरपंच से 11 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया सचिव, निर्माण कार्य के भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वत, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। मध्य प्रदेश के सागर में बीना जनपद कार्यालय में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई कर 11 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया। ग्राम पंचायत में किए गए निर्माण के भुगतान के एवज में सचिव हरिराम कुशवाहा ने रिश्वत मांगी थी।

 

जानकारी के अनुसार, सागर लोकायुक्त की टीम ने बीना जनपद पंचायत कार्यालय में बिहरना ग्राम पंचायत के सचिव हरिराम कुशवाहा को 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी सचिव पंचायत में किए गए निर्माण के भुगतान के एवज के लिए सरपंच अरविंद उर्फ लालू राय से रिश्वत मांगी थी।


मामले को लेकर फरयादी रणवीर राय की शिकायत पर सागर लोकायुक्त ने ये कार्रवाई की। रणवीर राय ने बताया कि, सचिव दो माह से परेशान कर रहा था। सचिव ने पहले 16 हजार रुपए मांगे। इसके बाद 11 हजार रुपए में डील हुई। उस समय सचिव को रुपए नहीं दिए। इसके बाद लोकायुक्त में शिकायत की गई। जिसके बाद जनपद पंचायत कार्यालय में जब आज रुपए देने पहुंचे, तभी टीम ने उन्हें पकड़ लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE