BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2024, 7:20 pm
BIG REPORT : जिले की लालघाटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी चढ़ा खाकी के हत्थे, पूछताछ में कबूला जुर्म, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिला शाजापुर में थाना लालघाटी पर दिनांक 26.11.2024 को फरियादी मोहित पिता सीताराम प्रजापति उम्र 22 साल निवासी विजयनगर गन हाउस के सामने शाजापुर की रिपोर्ट पर से अपराध क्रं. 260/24 धारा 109,115(2), 351(2), 304(2), 3 (5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया, जिसमें फरियादी द्वारा बताया कि रात्री ग्यारह साढे ग्यारह बजे की बात है हम लोग अपने दोस्तों के साथ बस स्टेण्ड के पास दुकान पर चाय पीने गये थे उस समय स्वीफ्ट कार से भूरू उर्फ जीवन निवासी लालाखेडी का अपने दोस्तों के साथ आया और हमको कार से कट मारकर जाने लगा जिसका हम लोगों ने पीछा कर खेरखेडी रोड पर उनको समझाने का प्रयास किया लेकिन भूरू गुर्जर ने व उसके साथियों ने राड व डंडों से मारपीट करना चालू कर दिया व स्वीफ्ट कार से जान से मारने की नियत से मेरे साथी रवि प्रजापति व राधेश्याम प्रजापति व अन्य तीन को घायल कर दिया था तथा घायल मोहित की सोने की चौन मय पेण्डल व अंगूठी भी आरोपीगणों ने झपट ली थी। उक्त अपराध में हत्या के प्रयास करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये  पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत तथा एसडीओपी महोदय शाजापुर जीएस चौहान के मार्गदर्शन मे  वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये तथा थाना स्तर पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आज दिनाँक 28.11.2024 को आरोपी भूरू उर्फ जीवन पिता ईश्वर गुर्जर उम्र 28 साल निवासी लालाखेडी शाजापुर को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त एक लोहे की राड व एक सोने का पेन्डल जप्त किया गया है। प्रकरण में शेष आरोपियों व कार की पतारसी जारी है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह मुजाल्दे, सउनि रोशन सिंह तोमर, सउनि. जगदीश चौहान, आरक्षक 266 जसवंत जाटव, आरक्षक 77 रामप्रसाद व आरक्षक चालक 251 धर्मराज छाड़ी थाना लालघाटी शाजापुर की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE