BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 28, 2024, 8:24 pm
KHABAR : जिले में राजस्व महाअभियान 3.0 में नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती, समग्र ई-केवायसी के लंबित प्रकरणों का किया जा रहा है निराकरण, कलेक्टर ने दिए- अभियान में नक्शा तरमीम, अभिलेख दुरूस्ती, फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में राजस्व महाअभियान 3.0 चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 दिसंबर तक संचालित होगा। राजस्व महा-अभियान 3.0 में लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। राजस्व विभाग के लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक किया जायेगा। अभियान के तहत देवास जिले में नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती, समग्र ई-केवायसी के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने निर्देश दिए कि राजस्व महाअभियान 3.0 में नामांतरण, बंटवारा प्रकरणों निराकण करें। उन्‍होंने नक्‍शा तरमीम, अभिलेख दुरूस्‍ती, फॉर्मर रजिस्‍ट्री में अभी तक की प्रगति की समीक्षा कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं। 
नायब तहसीलदार बरोठा दीपिका परमार ने बताया कि टप्पा बरोठा क्षेत्र अंतर्गत राजस्व महाअभियान 3.0 में नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती, समग्र ई-केवायसी के लंबित प्रकरणों का निराकरण जा रहा है। इसी के तहत ग्राम सरपटी में अभिलेख दुरुस्ती का कार्य किया गया। क्षेत्र में इसके अलावा नामांतरण, सीमांकन एवं रास्ता विवाद, समग्री ई-केवायसी सहित अन्य प्रकरणों का भी निराकरण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE