BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 10:19 am
KHABAR : क्रेशर संचालक की मनमानी के चलते ग्रामीण जनों को धूल-मिट्टी से काफी परेशानी, किया चक्काजाम तहसीलदार के आश्वासन पर माने, पढे़ मुकेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

खनियांधाना। थाना क्षेत्र के ग्राम गूडर राजापुर में स्थित क्रेशर की धूल मिट्टी से परेशान और भारी डंपरों के गुजरने की आवाज से रात्रि में सोने और बच्चों को खेलने में काफी परेशानियां हो रही है साथ ही खराब हुई सड़क से भी नाराज थे। लोगों ने बताया कि शिवपुरी के ठेकेदार दीपक शर्मा ने गूडर राजापुर में क्रेशर का संचालन किया था। यहां कई प्रकार की गिट्टी से लेकर ऐमसेंड रेत का निर्माण किया जाता था।


ग्रामीणों का आरोप था कि क्रेसर गांव से सटा हुआ हैं क्रेशर संचालक की मनमानी के चलते ग्रामीण परेशान होने को मजबूर, चलते क्रेसर की धूल मिट्टी से सांस लेने में काफी परेशानी होती है, साथ ही भारी डंपर के गुजरने से सड़क भी खराब हो चुकी है। और छोटे-छोटे बच्चों को खेलने के लिए भी कभी परेशानी हो रही है डर लगा रहता है कि कहीं बच्चे किसी भारी भरकम वाहन के नीचे न आ जाए ग्रामीणों ने पहले शिकायत गांव के सरपंच रायसिंह लोधी से की थी और क्रेशर संचालक दीपक शर्मा को भी अवगत करा चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई बाद में लिखित शिकायत खनियांधाना तहसील कार्यालय में दर्ज कराई थी, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई थी इसी के चलते उन्हें चक्का जाम करना पड़ा, चक्का जाम की सूचना मिलते ही खनियांधाना तहसीलदार शिवम उपाध्याय, नायव तहसीलदार रामनरेश आर्य ,थाना प्रभारी सुरेश शर्मा मौके पर पहुंचे उन्होंने ग्रामीणों की कुछ मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया तब कही जाकर ग्रामीण प्रदर्शन और जाम से हटने को राजी हुए।


खनियांधाना तहसीलदार द्वारा क्रेशर का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान क्रेशर पर क्षेत्र पुनः निर्धारित करने के लिए द्वारा दल घटित किया जाएगा जो सीमांकन के माध्यम से जो भी एरिया चिन्हित होगा जो लीज प्रस्तावित होगी उसे अतिरिक्त निकलता है तो उसे पर कार्रवाई की जावेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE