खरगोन। अगले माह याने 26 दिसंबर को वियतनाम के होचीचिन्ह सिटी में होने वाली पामा ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन इंटरनेशनल अबेकस मेंटल अर्थमैटिक प्रतियोगिता में शहर के 8 छात्रों का चयन हुआ है। अमेजिंग किड्स अबेकस के यह छात्र 21 देशों के प्रतिनिधियों के साथ भारत और अपने शहर का प्रतिनिधित्व करेंगे। संस्था संचालक गिरीश महाजन, गौरव पंडित और शिक्षिका हर्षाली पंडित बताया कि यह एक संपूर्ण बौध्दिक विकास प्रोग्राम है। जिसकी सहायता से बच्चों के मस्तिष्क का पूरा विकास किया जाता है। संस्था के तरफ से सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना दी गई।
यह हुए चयनित श्रीये भावसार, अन्वी सराफ, यति भावसार, काशवी महाजन, शताक्षी चौहान, भूमिका प्रजापत, वैष्णवी लाड़ और शुभ महाजन विदेशी धरती पर होने वाली स्पर्धा में देश, प्रदेश और जिले का गौरव बढ़ाएंगे। इन छात्रों का चयन अक्षरशिल्प पामा इंडिया ने किया है। जिसका संचालन अक्षरशिल्प पिमास प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता छात्रों के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगी, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।