BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 10:35 am
KHABAR : पार्षद भादर सिंह भाटिया ने दिया स्कूल गेट पर धरना परिषद के पार्षद भी बैठे धरने पर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी के सोमवार तक आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना, पढे़ मनोज शुक्ला की खबर 

Share On:-

भौरासा। नगर के सरकारी स्कूल पिछले कई दिनों से अखबारों की सुर्खी बना हुआ है मामला है एक शिक्षक पॉलिटिकल साइंस के शिक्षक का उच्च प्रभार का पद रिक्त जो शिक्षक मुन्नालाल अंगोरिया के द्वारा भौरासा के स्कूल में ज्वाइन कर कर भर दिया गया। 


अब इन दिनों फिर से एक बार देवास जिला शिक्षा अधिकारी के एक आदेश से यहां के सैकड़ो बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर जाता नजर आ रहा था जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा यहां लग भग  20 से 22 साल बाद एक रिक्त पद भर गया था लेकिन एक आदेश से यहां पदस्थ हुए शिक्षक फिर से पीपलरावा में पहुंच गए और  शिक्षक को भौंरासा से कार्यमुक्त भी नहीं किया गया अब देखा जाए तो यहां अतिथि शिक्षक भी नहीं रख सकते है जब इस संबंध में पूर्व में जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा की तो उनके द्वारा फिर से वही रटा रटाया जवाब दिया गया था की जल्द ही तीन चार दिन में वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी लेकिन यहा पर श्री हरि भाऊ उपाध्याय शासकीय बालक उ.मा.विद्यालय भौरासा में लगभग 20 से 22 साल से पॉलिटिकल साइंस के शिक्षक का उच्च प्रभार का पद रिक्त था जो जानकारी के अनुसार अगस्त में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पीपलरांवा के एक शिक्षक मुन्नालाल अंगोरिया को भौरासा का पॉलिटिकल साइंस का उच्च प्रभार दिया गया। प्रभार मिलने के बाद दिनांक 13 अगस्त 2024 को शिक्षक द्वारा ज्वॉइन भी कर लिया गया था किन्तु वह फिर 29 अगस्त से शिक्षक ने विद्यालय आना बंद कर दिया जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पीपलरांवा के नागरिकों की मांग पर शिक्षक  मुन्नालाल अंगोरिया को पीपलरांवा विद्यालय में फिर से पदस्थ कर दिया गया। वही पिछले दिनों पार्षद भादर सिंह भाटिया द्वारा मीडिया के माध्यम से चेतावनी दी गई थी कि अगर जल्द ही भौंरासा में शिक्षक की व्यवस्था नहीं हुई तो धरना आंदोलन किया जाएगा इसके बाद भी आज दिनांक तक कोई भी व्यवस्था नहीं होने पर आज स्कूल के गेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया जब विकासखंड शिक्षा अधिकारी सोनकच्छ  सी.एल.पैठारी के दूरभाष पर सोमवार तक के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। पार्षद भादर सिह भाटिया द्वारा कहा गया कि अगर सोमवार तक कोई व्यवस्था नहीं होती है तो मंगलवार, बुधवार को फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE