BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक कराएं खरीफ फसलों.. <<     मुखबिर की सूचना पर बिस्टान पुलिस की बड़ी.. <<     VIDEO NEWS:हाथों में तख्तियां, जुबां पर.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति की शपथ लेकर युवाओं ने दिया.. <<     KHABAR : बाइक छोड़ साइकिल से स्कूल जा रहे टीचर,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के शामगढ़ में फैली सनसनी, जब.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की जन-जागरण.. <<     शिवपुरी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, खोंकर.. <<     KHABAR : गुप्त नवरात्र आज से शुरू,.. <<     शाजापुर में अवैध शराब कारोबारियों की खैर.. <<     शिवपुरी में गुरु नानक स्कूल के खिलाफ बड़ी.. <<     KHABAR : एजुकेशन पोर्टल की गड़बड़ी लेकर जनसुनवाई.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज गोलीबारी,.. <<     KHABAR : बद्रीनारायण मंदिर में गूंजा हनुमान.. <<     KHABAR : शारदा विद्या निकेतन में विद्यारंभ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 10:38 am
KHABAR : दृष्टिहीन महिलाओं का अंतरराज्यीय क्रिकेट मैच आज, स्टेडियम में सुबह 9 बजे शुरू होगा मैच, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर 

Share On:-

शिवपुरी। पहली बार नेत्रहीन महिला खिलाड़ियों का अंतरराज्यीय क्रिकेट मैच  शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है।  यह क्रिकेट मैच  शिवपुरी के श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।  मैच  सुबह 10 बजे से शुरू होगा और 20 ओवर का मैच रहेगा। यह जानकारी क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड मध्य प्रदेश के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश के कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने मंगलम भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी।


डॉ राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि यह मैच मप्र ओर राजस्थान की टीम के बीच होगा।दोनों टीम में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली चार महिला क्रिकेटर भी शामिल हैं। यह अंतरराज्यीय ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट ग्वालियर के एल एन आई पी मैदान में चल रहा था जिसका फाइनल मुकाबला आज शुक्रवार को शिवपुरी में होगा।


इस मैच को देखने के लिए शहर में खासा उतसाह है।आयोजक मंडली द्वारा शहर के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों के बच्चों को मैच देखने के लिए आमंत्रित किया है।खिलाड़ियों के स्वागत हेतु पारम्परिक ,गायन,कला एवं नृत्य जैसे आयोजन निर्धारित किये गए हैं। डॉ शर्मा ने बताया कि दृष्टिहीन खिलाड़ी कैसे खेलते हैं इसके अनुभव अपने आप में अद्वितीय होता है शिवपुरी में यह पहला अवसर होगा जब दृष्टिहीन खिलाड़ियों की प्रतिभा नागरिकों को देखने को मिलेगी।


क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव एवं मप्र टीम के कप्तान सोनू गोलवलकर बताया कि क्रिकेट से सिंधिया का खास लगाव रहा है ब्लाइंड क्रिकेट को सपोर्ट भी किया उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय टीम में खेल चुके हैं ब्लाइंड क्रिकेट को पहचान मिलने लगी है इस खेल को और पहचान दिलाने के लिए विभिन्न जगहों पर टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा। पत्रकार वार्ता में अशोक ठाकुर, अर्जुन दीवान भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE