BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 6:10 pm
NEWS : मार्गी होंगे गुरु बृहस्पति साल 2025, इन 3 राशियों का जागेगा सोया भाग्य, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। साल 2024 अब खत्म होने वाला हैं और बस अब कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत होने वाली हैं। फिलहाल देव गुरु बृहस्पति वक्री होकर वृषभ राशि में हैं और फरवरी 2025 में मार्गी होंगे। श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय जावदा के ज्योतिष विभाग के सहायक आचार्य डॉ ललित किशोर शर्मा ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति के मार्गी होने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती हैं। आईए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे मेंकृ

मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता हैं। बृहस्पति आपकी राशि से धन और वाणी भाव में सीधी चल चलेंगे। इस दौरान आपको अचानक पैसे मिल सकते हैं। खासकर जो लोग लेखन मीडिया या संचार के क्षेत्र में है उनके लिए यह समय शानदार रहेगा। नौकरी खोज रहे लोगों को नई नौकरी मिलने के अवसर मिलेंगे। आप नौकरी पैसा हैं तो प्रमोशन मिल सकता हैं। निवेश के लिए अच्छे मौके मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा।

वृष राशि
बृहस्पति आपके लग्न भाव में रहेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे समय आप कहीं क्षेत्रों में सफलता पा सकते हैं। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी समाज में पहचान बढ़ेगी। मान सम्मान बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे व परिवार में सुख शांति रहेगी।

कर्क राशि
गुरु आपकी राशि से लाभ स्थान में रहेंगे, जिससे आपकी आमदनी बढ़ सकती हैं। नए-नए तरीकों से पैसा कमाने के मौके मिलेंगे। काम में आपको तारीफ और सम्मान मिलेगा। शेयर बाजार या लॉटरी में भी मुनाफा होने के योग बन रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE