शाजापुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले मेे वर्ष 2024 में बालक-बालिकाओं को दस्तयाब करने में विशेष योगदान रहा है। जिसमें वर्ष 2024 में जिले के विभिन्न थानों मेें 19 बालक व 77 बालिकाओ कुल 96 की गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज की गयी। शाजापुर पुलिस द्वारा दस्तयाबी हेतु भरसक प्रयास करते वर्ष 2024 में गुम हुए बालक-बालिकाओ में से 17 बालक 65 बालिकाएं कुल 82 दस्तयाब किये गए। साथ ही वर्ष 2024 के पूर्व से गुम बालक बालिकाओ में से भी 02 बालक एंव 12 बालिकाओ कुल 14 को दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलवाने में शाजापुर पुलिस ने विशेष सफलता हासिल की हैं। उक्त दस्तयाब किये गए बालक-बालिकाओ को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलो के अलावा अन्य प्रांत जैसे गुजरात-11, हिमाचल प्रदेश-01, राजस्थान-03 आदि राज्यों/प्रांतो से पुलिस के अथक प्रयासो से दस्तयाब किये गए। जिसमें समस्त थाना प्रभारी एंव विवेचको का विशेष योगदान रहा है।