BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2024, 8:28 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना के तहत जिला स्‍तरीय प्रोडक्‍ट कान्‍क्‍लेव सम्‍पन्‍न, उपस्थितों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) अन्तर्गत 29 नवम्‍बर 2024 को कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला-नीमच में जिला आधारित प्रोडक्ट कान्क्लेव (धनिया, अश्वगंधा, लहसून, प्याज, संतरा आदी) आयोजित की गई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम उद्यानिकी विभाग के उप संचालक उद्यान अतर सिंह कन्नौजी ने पीएम-एफएमई योजना जानकारी दी एवं युवाओं को पीएम-एफएमई योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। उन्‍होने वर्तमान में संचालित विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सीपी पचोरी ने धनिया, अश्वगंधा, लहसून, प्याज, संतरा आदि उत्पादों में वृद्धि करने हेतु कृषक उद्यमियों को खाद्य प्रंसस्करण इकाइयॉं स्थापित करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डा.पी.एस. नरूका ने कृषक, उद्यमियों को मार्केटिंग, ब्रांडिंग, कच्चें माल की बाजार में उपलब्धता के बारे में बताया।
डा. शिल्पी वर्मा ने खाद्य प्रसंस्करण हेतु आवश्यक रजिस्ट्रेशन प्रयुक्त मशीनरी एवं प्रसंस्करण में आने वाली समस्याओं के निराकरण के बारे में तकनीकी जानकारी दी गई। डा.जे.पी.सिंह ने खाद्य प्रसंस्करण इकाईया स्थापित करने हेतु प्रेरित किया और मृदा परीक्षण, जैविक, प्राकृतिक खेती, फसल चक्र आदि के बारे में जानकारी दी। डा.श्यामसिंह सारंगदेवोत ने फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं बीमारियों का जैविक तकनीक से प्रबन्धन एवं उपचार के बारे में बताया।
एलडीएम सत्येन्द्र शर्मा ने बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया बताई। जिला रिसार्स पर्सन सुभाषचन्द्र शर्मा ने पीएम-एफएमई योजना तहत डीपीआर तैयार करने एवं बैंक से ऋण प्राप्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विदेश वसुनियाने आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE