भगवानपुरा। खरगोन में सीएससी की एक दिवसीय कार्यशाला सम्मान हुई, जिसमें संजय नागरिया राज्य परियोजना प्रबंधक, अनुराग सिंग राज्य आधार प्रमुख, रवि सिंग राज्य बीमा प्रमुख, एचडीएफसी एरिया हेड महेंद्र सिंह चौहान व जिला प्रबंधक सीएससी गणेश जोशी, जिला समन्वयक राहुल चौहान उपस्थित थे। वहीं जिले के सभी सीएससी ऑपरेटर को रवि सिंग राज्य बीमा प्रमुख ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा किन किसानों की फसल का बीमा करना है कैसे करना है क्या प्रीमियम लगेगी वहीं जिन किसान का अन्य बैंकों से लोन लिया हो तो उसका फसल बीमा बैंक खुद करेगी हमें नहीं करना है। वहीं लोन लीड डालना है चाहे टू व्हीलर,या फोर व्हीलर का सीएससी अपने पोटल से डाल सकते है, जिससे आपका कमीशन बढ़ेगा लाइफ इंश्योरेंस,आधार सेंटर,कार लोन,होम लोन,वही जिला प्रबंधक सीएससी गणेश जोशी ने बताया कि सभी विएलई को अपने पोटल से किसान कार्ड, आयुष्मान कार्ड,श्रमिक कार्ड,बिजली बिल,समग्र ई केवयसी,पेन कार्ड,सहित सभी सर्विस पर काम करना है राज्य समन्वयक राहुल चौहान ने कहा कि अभी जो सर्विस चल रही है इसके अलावा ई उपार्जन, ई स्टांप सहित कई सर्विस चालू होने वही है,वही संजय नागरिया ने कहा कि जिन विएलई की ट्रांजैक्शन अच्छे होंगे उन्हें ओर भी आगे चलकर बैंक का बीसी पाइट मिल सकता है वहीं इस एक दिवसीय कार्य शाला में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस,इफको टोक्यो,पिरामल हाउसिंग,फसल बीमा, महिन्द्रा फाइनेंस कंपनी सहित सभी के कर्मचारी आए थे वहीं इस दौरान अच्छे काम करने वाले विएलई को सीएससी के द्वारा सम्मान प्रमाण पत्र भी दिए गए जिसमें सीएससी विएलई दीपक कुशवाह खरगोन, डॉ मनोज मालविया भग्यापुर,लखन गोले बिस्तान, धीरज गुप्ता गोगांव,प्रवीण गुप्ता धुलकोट,नागिन लुनिया महेश्वर, आशीष कुशवाहा, शैलेन्द्र चौहान,जितेंद्र साठे खरगोन ,रफीक खान,रविन्द्र प्रजापत सहित कई सीएससी संचालक उपस्थित थे।