छतरपुर। शनिवार की सुबह से शहर का बाजार बंद दिखा। हिंदू संगठन द्वारा जिले में बढ़ रहे लैंड जिहाद और लव जिहाद के मामलों को देखते हुए जिला मुख्यालय बंद करने के लिए शहर के लोगो से आग्रह किया गया था।
बाजार में इक्का-दुक्का दुकान खुली दिखी, जिन्हें भी हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बंद करवा दिया। शहर में पुलिस सभी शहर के चौराहों पर तैनात देखी गई। वहीं, हिंदू संगठन डीजे और बाइक से शहर में निकले और सभी लोगों से दोपहर 3 बजे तक दुकानें बंद करने के लिए आग्रह किया।
ज्ञापन के लिए एकत्र होंगे
दोपहर में हिंदू संगठन पुराना पन्ना नाका डेरी रोड रामलीला मैदान बस स्टैंड से सभी हिंदू समाज एक साथ एक्ट होकर छत्रसाल चौराहे पहुंचेंगे, उसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हरि अग्रवाल ने बताया कि हम लोग लव जिहाद और लैंड जहाज के बढ़ते मामले को लेकर सर्व हिंदू समाज शहर के बाजार को बंद किया गया है और जो दुकान खुली हैं, उनको बंद करवाया जा रहा है। हम दोपहर में इसके खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।