मंदसौर। अज्ञात वाहन से दुर्घटना में मृत्यु होने पर 2 लाख रू. की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत कलेक्टर अदिती गर्ग ने प्रदान की है। मोटरयान दुर्घटना पीडित प्रतिकर स्कीम 2022 के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल होने पर आर्थिक सहायता का प्रावधान है। इस प्रावधान के तहत अज्ञात वाहन दुर्घटना में महेश पिता अंबाराम अहिरवार की मृत्यु होने के कारण मृतक के निकटतम वारिस कृष्ण अहिरवार बेवा निवासी रेदास मोहल्ला गरदोड़ा जिला प्रतापगढ़ राजस्थान हाल मुकाम बुगलिया तहसील व जिला मन्दसौर को 2 लाख रू. की आर्थिक सहायता मंजूर की गई।