BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2024, 2:04 pm
KHABAR : दो आई स्पेशलिस्ट पर एक लाख का जुर्माना, ऑपरेशन के बाद गई एक आंख की रोशनी, उपभोक्ता फोरम ने माना इलाज में लापरवाही का तर्क, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। दो आई स्पेशलिस्ट पर जिला उपभोक्ता फोरम ने एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। डॉक्टर पर ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप है। ऑपरेशन के बाद 76 साल के बुजुर्ग की दाहिनी आंख की रोशनी धीरे-धीरे कम होने लगी थी। कुछ समय बाद पीड़ित को एक आंख से दिखना बंद हो गया था। फोरम ने एक लाख रुपए की क्षतिपूर्ति के साथ ही मानसिक प्रताड़ना के बदले 10 हजार रुपए अलग से देने और केस खर्च की राशि भी बुजुर्ग को अदा करने के लिए कहा है।


ऐसे समझिए पूरा मामला
दरअसल सेवा निवृत्त डिप्टी कमांडेंट विश्वनाथ दुबे (76वर्ष) ने साइट केयर आई हॉस्पिटल के डॉ. सुनील शर्मा व डॉ. अदिति शर्मा से 27 अप्रैल 2022 को दाहिनी आंख का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन व इलाज में 20 हजार रुपए का खर्च आया था। आपरेशन के बाद दुबे की आंख की रोशनी कम होने लगी। इस पर उन्होंने डॉक्टर को बताया। उस समय डॉक्टर सुनील ने कहा था कि दवा डालते रहो। दिखना शुरू हो जाएगा। लेकिन उनकी आंख की रोशनी दिन पर दिन और बिगड़ती चली गई और दिखाई देना पूरी तरह से बंद हो गया।


9 जनवरी 2023 को डॉक्टर ने उन्हें बताया की अब आपकी आंख की रोशनी कभी नहीं आएगी। डॉक्टर से इलाज के पर्चे मांगे, लेकिन उन्होंने नहीं दिए, जो बिल मौजूद थे, उनके आधार पर नोटिस भेजा गया। डॉक्टर ने ब्लड शुगर व हाई ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) की शिकायत को आंख की रोशनी जाने का कारण बताया। जिस पर फरियादी विश्वनाथ दुबे ने उपभोक्ता फोरम में परिवाद दायर किया था। फोरम के नोटिस पर डॉक्टर ने जवाब दिया। फोरम ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि ऑपरेशन व इलाज में लापरवाही बरती गई है। इसलिए 1 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति दी जाए। क्षतिपूर्ति की राशि दोनों डॉक्टर को आधी-आधी देनी होगी।


डॉक्टर बोले-इलाज में लापरवाही नहीं बरती गई
उपभोक्ता फोरम में सुनवाई के दौरान डॉ. सुनील शर्मा व डॉ. अदिति शर्मा की ओर से तर्क दिया गया कि चिकित्सा में किसी भी प्रकार की कमी या लापरवाही नहीं बरती गई है। निर्धारित अवधि के भीतर फोरम में परिवाद दायर नहीं किया है। परिवादी ने अस्पताल को पार्टी नहीं बनाया। बल्कि डॉक्टर को पार्टी बनाया है। पर्चों में यह साबित नहीं किया कि किस प्रकार की लापरवाही से परिवादी की आंख की रोशनी गई है। परिवादी ने दाहिनी आंख में खुजली व एलर्जी की समस्या बताई थी। परिवादी को दाहिनी आंख में काले पानी की समस्या नहीं थी। 19 जुलाई 2021 को लैंस की सफाई की गई थी। जब ग्लूकोमा की दवा लेने की सलाह दी गई। इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE