BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2024, 2:44 pm
KHABAR : जबलपुर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2 दिसंबर से, 86 केंद्रों पर होगी खरीदी, टारगेट 1 लाख क्विंटल कम,समितियों से अब तक नहीं हुआ एग्रीमेंट, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा इस बार 2 दिसंबर से जबलपुर में धान की खरीदी की जाएगी। धान खरीदी के लिए जिले में 86 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार धान खरीदी का लक्ष्य भी पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 1 लाख क्विंटल कम रखा गया है। इस बार तकरीबन साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।


समितियों से नहीं हुए एग्रीमेंट
समर्थन मूल्य पर 2 दिसंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर जिला प्रशासन भले ही तैयारियां पूरी होने का दावा कर रहा है, लेकिन अभी तक खरीदी करने वाली समितियों से एग्रीमेंट नहीं हो पाया है। एसडीएम कुलदीप पाराशर का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल किसानों की संख्या कम है। हालांकि समर्थन मूल्य पर होने वाली धान की खरीदी के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है एवं पूरे जिले में 86 खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। यदि आवश्यकता होगी तब अन्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही एसडीएम कुलदीप पाराशर ने यह भी कहा कि एग्रीमेंट नहीं होने से धान खरीदी पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। प्रक्रिया जारी है एवं जल्द ही एग्रीमेंट कर लिए जाएंगे।


54 हजार से अधिक किसानों ने कराया है पंजीयन
गौरतलब है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जबलपुर जिले के लगभग 54 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। एसडीएम कुलदीप पाराशर के अनुसार सिकमी नामे के तहत पंजीयन करने वाले किसानों के सत्यापन का काम भी पूरा हो चुका है। अपात्र पंजीयनकर्ताओं के नाम अलग कर दिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE