शहडोल। 80 किलोमीटर दूर ब्यौहारी में भारत आदिवासी पार्टी की ओर से धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है। शनिवार को यह विरोध प्रदर्शन ब्यौहारी के नकुनी गांव में किया गया।
भारत आदिवासी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि देश को आजाद हुए 78 साल बीत गए हैं। इसके बावजूद भी आदिवासी गांव में न तो सड़क बन पाई, न ही विद्युतीकरण हुआ है। शिक्षा के लिए स्कूल भी आदिवासी गांव में उपलब्ध नहीं है, स्वास्थ्य की तो बात दूर की है। जनपद पंचायत ब्यौहारी अंतर्गत ग्राम पंचायत गाड़ा के निवासियों के साथ जिले के कई गावों में होने वाली समस्या को लेकर हम लोग यह विरोध प्रदर्शन किया गया है।
भारत आदिवासी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि
ग्राम नकुनी मे विद्युतिकरण नहीं हुआ है, साथ ही साथ जिले के कई गावों में जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। नकुनी में हालात काफी खराब है, यहां सड़क न होने के कारण यंहा के बीमार लोग इलाज कराने समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पंहुच पाते है। हायर सेकंड्री स्कूल न होने के कारण छात्र जंगल के रास्ते से बुड़वा, पपरेड़ी और मऊ पढ़ने के लिए जाते है। जिससे छात्राओं को असुविधा होती है। इसलिए छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए नकुनी में हायर सेकंड्री स्कूल खोला जाए। प्रशासन इन बातों को और ज्ञापन में उल्लेखित समस्याओं पर चिंतन नहीं करती है तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। धरना प्रदर्शन मे मुख्य रूप से मान सिंह, पुरुषोत्तम मरावी, रानी सिंह, लालबहादुर सिंह नेटी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।