BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2024, 4:36 pm
KHABAR : एमपी के पुलिस इतिहास का एक नया अध्याय, डीजीपी की डीसीपी बेटी ने बतौर कमांडर पिता की विदाई परेड में सलामी दी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। 30 नवंबर को शाम 4 बजे एमपी पुलिस के वर्तमान मुखिया डीजीपी सुधीर सक्सेना की विदाई परेड का मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुआ। इस दौरान एमपी के पुलिस इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। डीजीपी  की आईपीएस बेटी सोनाक्षी सक्सेना ने बतौर कमांडर विदाई परेड में पिता को सलामी दी। सोनाक्षी सक्सेना अभी भोपाल पुलिस में डीसीपी इंटेलिजेंस के रूप में काम कर रही हैं।


दो साल पहले बने थे डीजीपी
प्रदेश के 30 वे पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना 87 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे। पूर्व डीजीपी विवेक जौहरी के सेवानिवृत्त होने के बाद चार मार्च 2022 को उन्होंने यह पदभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल के दौरान साइबर को लेकर राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार का आयोजन और नक्सल प्रभावित जिलों में पुलिस ने कार्रवाई की।


भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया
डीजीपी का कार्यकाल 30 नवंबर 2024 को पूरा हुआ। उनकी सेवानिवृत्त को लेकर प्रदेश पुलिस की ओर से भव्य विदाई समारोह की तैयारियां की गई थीं। गार्ड ऑफ ऑनर के लिए पुलिस का अभ्यास एक सप्ताह पहले शुरू कर दिया गया था। जिसके बाद उन्हें भव्य परेड के साथ गार्ड ऑफ ऑनर की परेड की सलामी दी गई। सुधीर सक्सेना मूलतरू ग्वालियर के रहने वाले हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE