BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 12 सितंबर को आयोजित होगी वर्ष 2026 की तीसरी.. <<     KHABAR : आईएफएमआईएस तकनीकी समस्याओं के समाधान के.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में 9 लाभार्थियों को.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी मंदिर में वीआईपी एंट्री को.. <<     KHABAR : नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी नीमच पुलिस,.. <<     REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जनसुनवाई, 161.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर एबीवीपी ने.. <<     BIG NEWS : मंदसौर की कोतवाली थाना पुलिस और रात का.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 46 शिकायतों का मौके पर.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम.. <<     KHABAR : दबंगों ने रोका दलित-आदिवासी परिवारों का.. <<     NEWS : दलोट में राजीव गांधी ब्रिगेड का संगठन.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में कलेक्टर गर्ग ने सुनी 83.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर पर आयोजित हुआ जेंडर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 30, 2024, 6:13 pm
KHABAR : सीआरपीएफ में एथलेटिक प्रतियोगिता- 2024 का भव्य आयोजन, मध्य प्रदेश सेक्टर की विभिन्न टीमों ने उत्साह के साथ की सहभागिता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। एथलेटिक एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें रनिंग, वॉकिंग, जंपिंग, थ्रोइंग जैसी कई स्पर्धाएं शामिल है। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों की शारीरिक क्षमता, कौशल और सहनशक्ति को परखना और बढ़ावा देना होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीआरपीएफ मुख्यालय के निर्देशानुसार एलएलसी खुप, उप महानिरीक्षक के कुशन मार्गदर्शन में और ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल, नीमच की मेजबानी में 27 से 30 नवम्बर 2024 तक एथलेटिक प्रतियोगिता-2024 का शानदार आयोजन किया गया। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश सेक्टर, केरिपुबल के परिचालनिक क्षेत्राधिकार में स्थित बटालियनों एवं ग्रुप केन्द्रों कुल 08 टीमों ने बड़े जोश और उत्सा ह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का विधिवत समापन 30 नवम्बर 2024 शनिवार को एक भव्य समारोह के साथ किया गया। एथलेटिक प्रतियोगिता-2024 में प्रथम स्थान प्रथम बटालियन नीमच, द्वितीय स्थान 148 बटालियन तथा तृतीय स्थान 123 बटालियन द्वारा प्राप्त किया गया। समापन समारोह में डॉ. साकिब खान, चिकित्साथ अधिकारी, संयुक्तक अस्प ताल, केरिपुबल, नीमच बतौर मुख्य अतिथि रहे। एलएलसी खुप, उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र तथा मुख्य अतिथि डॉ. साकिब खान द्वारा विजेता तथा उपविजेता टीमों को शील्डक व मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा अन्य प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के सभी खिलाड़ियों को भी मेडल प्रदान किए गए। उन्होंयने अपने उद्बोधन में विजेता टीम एवं अन्य टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा खेल भावना से खेल के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और अपने बेहतर खेल से सीआरपीएफ का नाम रोशन करने की उम्मीद भी जाहिर की। सेक्टर स्तर हेतु चयनित खिलाड़ियों को विशेष बधाई दी। विजेता टीम अगले चरण में आयोजित होने वाली सेक्टर स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में भाग लेगीं। एथलेटिक प्रतियोगिता-2024 के भव्य समापन समारोह के दौरान ग्रुप केन्द्र, नीमच के स्पोर्टस अधिकारी देविन्द्रि सिंह नेगी, उप कमांडेंट,  जी. दिनेश, उप कमाण्डेट सहित कैम्पस के अन्य राजपत्रित अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, खिलाड़ी एवं जवान मौजूद रहे।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE