BREAKING NEWS
KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 6:20 pm
KHABAR : रेलवे कर्मचारी संस्थाओं के मान्यता चुनाव, रतलाम रेल मंडल में 25 बूथ बनाए गए, 6 दिसंबर तक वोटिंग, 12 को आएगा रिजल्ट, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। रेलवे कर्मचारियों की संस्थाओं के मान्यता चुनाव की शुरुआत आज (बुधवार) से हुई। चुनाव के लिए वोटिंग 6 दिसंबर तक होगी। रतलाम रेल मंडल में करीब 25 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें रतलाम, उज्जैन व इंदौर में शामिल हैं। सुबह से शुरू हुई वोटिंग शाम को खत्म हुई। पहले दिन रेलवे कर्मचारियों ने उत्साह के साथ वोट डाले।


पांच साल बाद रेलवे कर्मचारी संगठनों की मान्यता के लिए चुनाव होते हैं, लेकिन इस बार 11 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। रतलाम रेलवे स्टेशन, रेलवे स्कूल व घटला कॉलोनी क्षेत्र में बूथ केंद्र बनाए गए हैं। सीक्रेट बैलेट के माध्यम से कर्मचारी वोटिंग कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए बूथ सेंटरों पर आरपीएफ के जवान तैनात हैं। बूथ केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर पर्ची काउंटर बनाए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग रेल कर्मचारी संगठनों के काउंटर बने हुए हैं।


वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ मंडल मंत्री अभिलाष नागर, अध्यक्ष प्रताप गिरी व वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन मंडल मंत्री मनोहर बारठ व अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी ने घूमकर व्यवस्थाओं को देखा।


6 तक होगी वोटिंग
वोटिंग तीन दिन चलेगी। 5 दिसंबर को नियमित कर्मचारी वोटिंग करेंगे। 6 दिसंबर को रनिंग स्टाफ वोटिंग करेगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।


13 हजार से अधिक वोटर
रतलाम रेल मंडल में इस बार 13022 रेलवे कर्मचारी मतदाता हैं। वोटिंग के लिए मंडल में 27 मतदान केंद्र बनाए हैं। इसमें एक दिल्ली और अजमेर में भी है, क्योंकि मंडल के कर्मचारी वहां डेप्यूटेशन पर पोस्टेड हैं।


इनके बीच मुख्य मुकाबला
इस बार मुख्य मुकाबला वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ एवं वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के बीच है। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद भी जोर लगा रही है। परिषद का जोर मंडल मुख्यालय के रतलाम, उज्जैन और इंदौर स्टेशन की वोटिंग में रहेगा।


दोनों संगठनों का दावा
वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने बताया 2013 में चुनाव हुए थे। 11 साल बाद रेल ट्रेड यूनियनों की मान्यता के लिए चुनाव हो रहे हैं। पूरी उम्मीद है कि वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन बाजी मारेगा। वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारठ ने बताया- यूनियन के सभी साथी जोश के साथ लगे हुए हैं। 12 को परिणाम आएगा। ढाई माह में जितनी मेहनत की, उसके अच्छे परिणाम आएंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE