BREAKING NEWS
KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2024, 7:00 pm
REPORT : मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत प्रशासन ने चपलाना में किया दुग्‍ध चीलिंग सेंटर को सील, 2200 लीटर दूध जप्‍त कर जांच के लिए एकत्रित किया नमूना, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को एक सूचना के आधार पर प्रशासन द्वारा चपलाना तहसील मनासा स्थित बल्क मिल्क चीलिंग सेंटर फर्म श्री रितुराज डायरी, कल्पवृक्ष मार्ग चपलाना का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा प्राथमिक जांच में दो बीएमसीमें संग्रहि‍त मिल्क में से एक बीएमसी में संग्रहि‍त मिक्स मिल्क 2400 लीटर में मिलावट की आशंका पर एकनमूना लिया गया।
एसडीएम मनासा पवन बारिया ने  उक्‍त जानकारी देते हुए बताया , कि जांच दल द्वारा नमूना लेने के बाद शेष बचे 2200 लीटर मिक्स मिल्क को जांच रिपोर्टें आने तक जप्त किया गया एवं बिना लायसेंस के कारोबार करने पर फर्म को सील बंद किया गया हैं। फर्म के मालिक बिट्टू सिंह भाटी  निवासी चपलाना है, ऐसा मौके पर उपस्थित संचालक समरथ सिंह भाटी ने जांच टीम को बताया हैं। जांच दल में तहसीलदार बी.के.मकवाना एवं राजस्‍व अमला तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी यशवंत कुमार शर्मा ने उक्‍त कार्यवाही की हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE