BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की नई टीम ने संभाली.. <<     NEWS : श्री त्रिपोलिया हनुमान मंदिर पर जलेरी, कलश.. <<     महावीर इंटरनेशनल का 52वां स्थापना दिवस,.. <<     NEWS : जन चेतना मंच की चित्तौड़गढ़ नगर कार्यकारिणी.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का सख्त.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<     BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2024, 10:35 am
KHABAR : मूलभुत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी ग्रामीण, देर रात मौके पर पहुंचकर एडीएम ने लिया ज्ञापन, तब प्रदर्शन हुआ समाप्त, पढे़ खबर 

Share On:-

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आज सैकड़ों की संख्या में आदिवासी ग्रामीणों ने शिवसेना के साथ मिलकर जिला कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर 6 घंटे तक आंदोलन दिया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई की साहब सड़क-बिजली देदो। मामले की सूचना पर देर रात जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी एडीएम अंशुमान राज मौके पर पहुंचे और ज्ञापन ले कर जल्द से जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दे आंदोलन समाप्त कराया।


कहते है जब दर्द होता है तब आवाज आती है। जी हां सीधी जिले के कुसमी वनांचल क्षेत्र के कई ऐसे गांव है जहां लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए मोहताज बन आश लगाए बैठे है। ऐसा ही एक मामला कुसमी विकास खंड के कुछ गांव रुँदा, भदौरा, भैंसवाही, मझिगवां फुलवा जैसे गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आज सीधी पहुंच शिवसेना उपाध्यक्ष विवेक पांडेय के नेतृत्व में गांधी चौक से पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचे।


जहां पुलिस द्वारा कलेक्ट्रेट के अंदर जाने से रोक दिया गया। तो वही प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय द्वारा सभी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने की मांग पर आड़े रहे। जिला प्रशासन की तरफ से मौके पर एसडीएम, तहसीलदार आए तो शिवसेना द्वारा ज्ञापन देने से मना कर दिया गया। वहीं देर शाम मौके पर एडीएम पहुंचे। लोगों की समस्या सुन निराकरण करने का आश्वासन दिया। तब जाके ग्रामीण सहित शिव सेना द्वारा धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE