रतलाम। बिजली कंपनी द्वारा लगातार फीडर मेंटेनेस का कार्य किया जा रहा है। 5 नवंबर को बिजली कंपनी द्वारा 11 केवी रेलवे पॉवर हाउस मेंटेनेस का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा गांधी नगर में 11केवी का पोल खड़ा किया जाएगा। इस कारण संबंधित क्षेत्रों में अलग-अलग टाइम में बिजली की कटौती की जाएगी।
11 केवी रेलवे पॉवर हाउस फीडर का मेंटेनेस कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस फीडर से संबंधित क्षेत्र फरफैक्ट्र केमिकल, चंबल कॉलोनी, शिव शंकर कॉलोनी, साईं लीला इंडस्ट्री, घटला कॉलोनी, रेलवे पॉवर हाउस उच्च दाब कनेक्शन, मछली मार्केट आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
गांधी नगर में 11केवी लाइन का पोल खड़ा किया जाएगा। इस कार्य के दौरान दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित क्षेत्र शिमला कॉलोनी, देवरा देवनारायण नगर, अनमोल नगर, मीराकुटी, चांदमारी, रिटायर्ड कॉलोनी, गांधी नगर, गुजरात मांगलिक हॉल, वरदान नगर, नूरानी मस्जिद, इंद्रा नगर, बीमा हॉस्पिटल आदि क्षेत्रों में विदुयुत सप्लाई बंद रहेगी।