BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भाजपा जनजाति मोर्चा की बैठक में संगठन.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, भारी वाहनों का.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता पर आज.. <<     KHABAR : महंगाई तो बढ़ी लेकिन 2 प्रतिशत राहत और.. <<     दतिया उपचुनाव: भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत,.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के बीजों के नाम पर किसानों से बड़ा.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश में सुस्त पड़ा मानसून, 22 जिलों.. <<     BIG REPORT : दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के.. <<     KHABAR : लोकमाता अहिल्याबाई कौशल विकास केंद्र में.. <<     KHABAR : दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, चुनावी.. <<     KHABAR : मनासा में रक्तदान शिविर बना मानवता का.. <<     NEWS : सांसद सीपी जोशी व विधायक आक्या ने किया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सर्वार्थ सिद्धि योग में किसे मिलेगा.. <<     KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2024, 2:47 pm
BIG NEWS : केन-बेतवा प्रोजेक्ट का भूूमिपूजन 25 दिसंबर को, पीएम से मिले सीएम यादव, भूमिपूजन-ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में आने का दिया न्योता, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मप्र और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की बहु प्रतीक्षित केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का भूमि पूजन इसी महीने 25 दिसंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका भूमि पूजन कर सकते हैं। सीएम ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर केन-बेतवा परियोजना के भूमि पूजन और फरवरी में होने वाली ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में आने का निमंत्रण दिया है।


पीएम से मुलाकात के बाद झाबुआ जिले में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा- नदी जोड़ो अभियान की कल्पना अटल जी ने की थी उसे साकार करने में बड़ी भूमिका प्रधानमंत्री मोदी जी की है। बता दें कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई जाती है। सीएम ने कहा कि ऐसे में उनके जन्मदिन पर उनके द्वारा सोची गई योजना को धरातल पर लाना एक सपने के साकार होने जैसा है।


सीएम ने आगे कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो मिशन की बड़ी परियोजना है। बुंदेलखंड के लोगों ने ये सपना देखा था। इससे मप्र और उप्र के बुंदेलखंड में पानी का संकट दूर होगा। सीएम ने कहा संभवतरू प्रधानमंत्री जी इस योजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके पहले पार्वती-काली सिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना का भी भी भूमि पूजन होगा।


सीएम ने सोमवार को दिल्ली में मीडिया को बताया था कि जल्दी ही केन-बेतवा परियोजना का भूमि-पूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। केन-बेतवा परियोजना से मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में वृहद स्तर पर सिंचाई होगी। साथ ही पेयजल भी उपलब्ध होगा।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बीते दो दशकों से लंबित पार्वती-काली सिंध-चंबल परियोजना का हल निकालकर प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश के 10 और राजस्थान के 13 जिलों को सौगात दी है। साथ ही भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की नदी जोड़ो परियोजना के स्वप्न को साकार किया है।


फरवरी में होगी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट
मप्र सरकार ने प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालय पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की है। ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा, उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम के बाद आगामी 16 जनवरी को शहडोल में रीजनल इंडस्ट्री समिट होगी। इसके बाद फरवरी में भोपाल में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का आयोजन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE