छिंदवाड़ा। हर्रई नगर के वार्ड नंबर 10 पड़ाव में रहने वाले इंदिरा आवास के हितग्राहियों ने सरकारी जमीन पर बने मकान का मालिकाना हक मांगा है। आज (मंगलवार) उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में शासकीय भूमि रकबा 2.6140 हेक्टेयर जमीन पर पट्टा देने की मांग की।
कलेक्टर के पास जनसुनवाई में आवेदन लेकर पहुंचे रहवासियों ने बताया कि 35-40 वर्षों के पूर्व इन्दिरा आवास योजनान्तगर्त मकान बनाकर शासन ने उन्हें मकान आवंटित किए गए थे। पड़ाव के रहवासियों ने बताया कि नगर परिषद को बाकायदा सभी परिवार टैक्स अदा करते हैं लेकिन आज तक उनका पट्टा नहीं बन पाया है।