BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भाजपा जनजाति मोर्चा की बैठक में संगठन.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, भारी वाहनों का.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता पर आज.. <<     KHABAR : महंगाई तो बढ़ी लेकिन 2 प्रतिशत राहत और.. <<     दतिया उपचुनाव: भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत,.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के बीजों के नाम पर किसानों से बड़ा.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश में सुस्त पड़ा मानसून, 22 जिलों.. <<     BIG REPORT : दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के.. <<     KHABAR : लोकमाता अहिल्याबाई कौशल विकास केंद्र में.. <<     KHABAR : दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, चुनावी.. <<     KHABAR : मनासा में रक्तदान शिविर बना मानवता का.. <<     NEWS : सांसद सीपी जोशी व विधायक आक्या ने किया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सर्वार्थ सिद्धि योग में किसे मिलेगा.. <<     KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2024, 3:08 pm
KHABAR : हमीदिया अस्पताल के वार्ड बॉय-टेक्नीशियन हड़ताल पर, तीन महीने से सैलरी नहीं मिलने के विरोध में 500 कर्मचारी दे रहे धरना, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। हमीदिया अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों को 3 महीने से सैलरी नहीं मिली है। इसके विरोध में 500 से अधिक वार्ड बॉय और टेक्नीशियन आज हड़ताल पर हैं। सुबह 7 बजे से सभी कर्मचारी अस्पताल के सामने धरने पर बैठे हैं। बता दें, हमीदिया अस्पताल में रोज 2500 से अधिक की ओपीडी रहती है। वहीं, 60 से अधिक ऑपरेशन होते हैं।


कर्मचारियों का कहना है कि दिवाली के समय तीन महीने का वेतन बड़ी मुश्किल से दिया था। अब फिर दो माह का वेतन रोक लिया है। जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। महंगाई के इस दौर में वैसे भी 8 हजार रुपए महीना मानदेय दिया जा रहा है। इसमें भुगतान में देरी हो रही है।


वहीं, दूसरी तरफ हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक सुनीत टंडन ने बताया कि हड़ताल जैसी कोई बात हमारे सामने नहीं आई है।


गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ने एजाइल कंपनी को पिछले तीन महीने से पेमेंट नहीं किया है। इसके चलते कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी रोक दी। कंपनी की 15 करोड़ से अधिक की रकम जीएमसी पर बकाया होने की बात सामने आई है।


दो महीने जब कर्मचारियों ने हड़ताल की थी, तब कंपनी को 1 करोड़ रुपए दिए गए। जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी जारी की गई। हालांकि, उसमें दिवाली बोनस नहीं था। इससे पहले इन कर्मचारियों ने तीन से चार बार कंपनी को पत्र लिखकर शिकायत की थी। पत्र के जवाब में कंपनी ने सिर्फ आश्वासन दिया था।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE