नीमच। पूर्व विधायक डाक्टर सम्पत जाजू ने नीमच को उड़ान योजना 5.2 के तहत हवाई सेवा से जोड़ने की योजना का स्वागत किया और क्षेत्र के लोगो को बधाई दी है । उम्मीद करते है की नीमच से मार्च 2025 तक हवाई सेवा प्रारंभ हो जाएगी। नीमच की यातायात सुविधा में हवाई सेवा से जुड़ना क्षेत्र के विकास को नया आयाम देगा। डाक्टर जाजू ने उड़ान योजना की जानकारी देते हुए उड़ान योजना के बारे में बताया उड़ान 5.2 योजना क्या हैं। 25 जुलाई, 2023 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में आरसीएस उड़ान 5.2 और हेली सेवा-ऐप को लॉन्च किया।
उड़ान 5.2 को देश में दूरदराज के क्षेत्रों एवं क्षेत्रीय इलाकों में कनेक्टिविटी को बेहतर करने और 1ए (<9 सीट) एवं श्रेणी 1 (<20 सीट) जैसे छोटे विमानों के जरिये अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिये लॉन्च किया गया है। उड़ान 5.2 से निर्बाध हवाई सेवाएँ उपलब्ध कराते हुए मौजूदा एवं संभावित पर्यटन हॉटस्पॉट के लिये हेलीकॉप्टर और छोटे विमानों के जरिये कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना। सुदूर एवं पहाड़ी इलाकों में उड़ान योजना का दायरा बढ़ाना और देश में ग्रामीण से शहरी कनेक्टिविटी का विस्तार करना हेली सेवा पोर्टल डिजिटल इंडिया के तहत नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक पहल है। इसके तहत हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों और जिला अधिकारियों के बीच एक परिवेश तैयार करने के लिये एक साझा प्लेटफॉर्म स्थापित किया गया है। विकसित नीमच के लिये आने वाले समय में हवाई पट्टी का उन्नयन कर छोटे *ऐयर - पोर्ट के रूप में विकसित करना अति आवश्यक हैं।
विकसित नीमच 2047 तक बने और विकसित राष्ट्र की परिकल्पना में अपना योगदान तभी दे पायेगा जब स्थानीय स्तर पर केंद्र सरकार की विभिन्न अधोसंरचना की योजनाओं को ख़ास कर यातायात ( हवाई , रेल और सड़क )की योजनाओं को एक निश्चित समय सीमा में अगले आने वाले पचास वर्षों को देख कर बनाते हुए धरातल पर क्रियान्वयन तभी होंगे जब दृढ़ इच्छा शक्ति से कार्य किया जाएगा। विश्व जिस तिर्वगति से आगे बढ़ रहा हैं उसको देखते हुए नीमच को भी आगे बढ़ाने के लिये भरपूर प्रयास करने पड़ेंगे। विकसित भारत 2047′ का उद्देश्य 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित और समृद्धशाली राष्ट्र बनाना है। विकसित भारत का लक्ष हर भारतीय के जीवन स्तर में सुधार लाना है, ताकि सभी को समान अवसर और सुविधाएं मिल सकें।