BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ विश्वास का अभियान के तहत.. <<     KHABAR : भाजपा जनजाति मोर्चा की बैठक में संगठन.. <<     KHABAR : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा पुल, भारी वाहनों का.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता पर आज.. <<     KHABAR : महंगाई तो बढ़ी लेकिन 2 प्रतिशत राहत और.. <<     दतिया उपचुनाव: भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत,.. <<     BIG NEWS : मूंगफली के बीजों के नाम पर किसानों से बड़ा.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश में सुस्त पड़ा मानसून, 22 जिलों.. <<     BIG REPORT : दुष्कर्म के बाद फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के.. <<     KHABAR : लोकमाता अहिल्याबाई कौशल विकास केंद्र में.. <<     KHABAR : दतिया में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, चुनावी.. <<     KHABAR : मनासा में रक्तदान शिविर बना मानवता का.. <<     NEWS : सांसद सीपी जोशी व विधायक आक्या ने किया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सर्वार्थ सिद्धि योग में किसे मिलेगा.. <<     KHABAR : आचार्यों को मिला आधुनिक शिक्षण का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 10, 2024, 4:01 pm
KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए की गई राय सुमारी, 12 दिसंबर को नया मंडल अध्यक्ष पर लगेगी मुहर, पढे़ जय गुप्ता की खबर 

Share On:-

सेगांव। भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव को लेकर जारी प्रक्रिया के बीच आज नगर के मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए राजयसुमारी की गई। मंगलवार को देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी मंडल एवं मंडल के समस्त बुत अध्यक्ष की बैठक रखी गई। भाजपा मीडिया प्रभारी अशोक गुप्ता ने बताया कि  जिला किसान मोर्चा महामंत्री व चुनाव निर्वाचन अधिकारी मंडल सेगांव संतोष पाटीदार की मौजूदगी में सेगांव मंडल के 50 बूथ अध्यक्षों नवीन मंडल अध्यक्ष के लिए राय सुमारी की गई। मंडल के लिए भाजपा के आठ कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की जिसमें वर्तमान मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल, वर्तमान मंडल महामंत्री अशोक प्रजापत, मंडल उपाध्यक्ष हरिओम यादव, उपाध्यक्ष कमल यादव, केली सरपंच प्रतिनिधि अश्विन ठाकुर,पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास पाटीदार,दयाराम पाटीदार आदि ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं से अपने पक्ष में राय देने की अपील की गौरतलब है। की मंडल अध्यक्ष  के लिए 45 वर्ष तक की आयु का प्रावधान संगठन ने रखा है। 45 वर्ष से कम आयु वाले व्यक्ति ही मंडल अध्यक्ष की के दावेदारी कर सकते हैं। निर्वाचन अधिकारी संतोष पाटीदार ने बताया कि 12 दिसंबर तक नगर को नया मंडल अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके बाद जिला अध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के भी क्रमबद्ध चुनाव होंगे आज की बैठक में 50 अध्यक्षों में से लगभग 40 बुत अध्यक्ष ने अपनी राय दी और जो बुथ अध्यक्ष बैठक में नहीं आ पाए उनसे फोन पर चर्चा कर उनसे राय ली जाएगी।


बैठक में पूर्व सरपंच दिनेश मिश्रा,पूर्व सांसद प्रतिनिधि संतोष राठौड़, वरिष्ठ हीरालाल पाटीदार सहित मंडल के कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल ने किया तो आभार प्रदर्शन महामंत्री अशोक प्रजापत ने माना।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE