BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2025, 7:53 pm
BIG NEWS : बीजेपी जिला अध्यक्षों की सूची जारी, नेताओं में मची हलचल, पार्टी ने पत्र जारी कर कही ये बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जुड़ी फर्जी सूची सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं संगठन ने इसका खंडन किया है। बीजेपी ने पत्र जारी कर इस खबर को भ्रामक बताया है। पार्टी ने कहा कि अभी घोषणा नहीं की गई है, जिला अध्यक्षों के गठन की प्रक्रिया जारी है।


भाजपा संगठन से जुड़ी नियुक्तियों की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिससे बीजेपी की परेशानियां बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक सूची वायरल होने से नेताओं में भी हलचल मची हुई। हालांकि पार्टी संगठन ने इसे फेक बताया है। भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा की खबर को भ्रामक बताया है।


प्रदेश सह चुनाव अधिकारी रजनीश अग्रवाल ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश द्वारा संगठन पर्व 2024 के तहत जिला अध्यक्षों के गठन की प्रक्रिया जारी है। मीडिया अथवा सोशल मीडिया पर इस संबंध में संचारित सूचना भ्रामक है। संगठनात्मक प्रक्रिया चल रही है। जिला अध्यक्षों की कोई घोषणा अभी तक नहीं की गई है।


इधर, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को दिनभर बैठकों का दौर चला। जिसमें संगठनात्मक चुनाव और प्रदेशभर में जिला अध्यक्षों को लेकर मंथन किया गया। चुनाव प्रदेश प्रभारी सरोज पांडे, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत सभी पदाधिकारी ने तकरीबन 2 घंटे से अधिक प्रदेश संगठन के चुनाव पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि 5 जनवरी के बाद जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलान हो जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE