BREAKING NEWS
BIG NEWS : टक्कर मारकर भागा अज्ञात वाहन, पीछे छूट.. <<     दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2025, 11:19 am
BIG REPORT : 26 जनवरी से पहले भोपाल आ सकते हैं शाह, महू में कांग्रेस की रैली से पहले शहरों में प्रबुद्ध जन सम्मेलन कराएगी बीजेपी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। संसद में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस 27 जनवरी को महू में जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली निकालने जा रही है। इस रैली के पहले बीजेपी भी मप्र के बडे़ शहरों में संविधान को लेकर सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी कर रही है।


गणतंत्र दिवस के पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भोपाल आ सकते हैं। एमपी बीजेपी 25 जनवरी को भोपाल में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी में हैं। हालांकि, अभी बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से सम्मेलन की तारीख तय नहीं की गई है।


संविधान और बाबासाहब के मुद्दे पर एमपी में बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
महू स्थित भीमराव अंबेडकर जन्मस्थली पर जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली के बाद कांग्रेस की यात्रा देश के गांव-गांव तक जाएगी। कांग्रेस अमित शाह के बयान को अंबेडकर विरोधी मानसिकता बताते हुए उनके गृह मंत्री के पद से इस्तीफे की मांग पर अड़ी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE