मोरवन। देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी पूरे लोकसभा संसदीय क्षेत्र में बंजारा समाज के युवाओं की अनदेखी कर रही हे यह बात अखिल भारतीय बंजारा युवा सेना के जिला महासचिव मोरवन निवासी नितेश दायमा ने कही।दायमा ने आगे कहा कि लाखों की संख्या में बंजारा समाज मंदसौर व नीमच संसदीय क्षेत्र में निवासरत है उसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने बंजारा समाज को मंडल अध्यक्ष के काबिल नहीं समझा पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के संगठन द्वारा नियुक्ति की गई है बंजारा समाज के 70 प्रतिशत भारतीय जनता पार्टी को मिलते हैं और समाज की युवा हमेशा पार्टी और संगठन में कार्यरत है इसे अनेक युवा है जो सालों से भारतीय जनता पार्टी का झंडा पड़कर संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं इसके बावजूद उनको अनदेखा करना यह उन कार्यकर्ताओं और समाज के साथ भेदभाव हो रहा है कहीं ना कहीं अभी तीनों विधानसभा चुनाव मैं समाज के युवा ने भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जीतने में अग्रणी भूमिका निभाई थी।