BREAKING NEWS
खरगोन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकुश जायसवाल.. <<     KHABAR : 311 पौधे-311 संकल्प के साथ हरियाली का.. <<     NEWS : हरियाली का संकल्प- इनर व्हील क्लब ने.. <<     NEWS : विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने साध्वी डॉ... <<     सरकारी धन की खुली बर्बादी से ग्रामीणों में.. <<     VIDEO NEWS:अफीम किसानों का अल्टीमेटम!,अफीम किसानों.. <<     NEWS : रतनलाल कुमावत (गेंदर) बने मेवाड़ कुमावत.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और मकर राशि वालों को करियर में मिल.. <<     BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2025, 8:17 pm
KHABAR : भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल ने किया हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर गोष्ठी का आयोजन, मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा प्रदेश संगठन मध्य प्रदेश निर्देशानुसार संविधान गौरव दिवस पर चर्चा के तहत दीनदयाल मंडल मे डॉ भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन यादव मंडी नीमच सिटी में डॉ भीमराव जी अंबेडकर के जीवन पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार ने सहभागिता कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
भाजपा ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की विरासत को सम्मानित करने के लिए हर संभव प्रयास किया, 1990 में भाजपा समर्थित सरकार ने भारत के कानूनी और सामाजिक ढांचे को आकार देने में उनकी अद्वितीय भूमिका को मान्यता देते हुए डॉक्टर अंबेडकर जी को प्रतिष्ठित भारत रत्न से सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत रत्न श्रद्धेय डॉक्टर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव ने दिया। अपने उद्बोधन में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार ने बाबा साहब के बनाएं हुए संविधान और संविधान के प्रति सभी नागरिकों के सम्मान और समान अधिकार पर अपनी बात कही और भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबा साहब के सम्मान में किए गए कार्यों से अवगत करवाया। कार्यक्रम में डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे अमर रहे के नारे गूंजते रहे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दारासिंह  यादव,अनिल  माली,पुष्कर सिंह चौहान, पार्षद रूपेंद्र  लोक्स,प्रमोद  बोरीवाल,मनोज माहेश्वरी, बूथ अध्यक्ष राजेंद्र  यादव, देवेंद्र  यादव, संतोष  पंजाबी,राजेश  कसेरा, अमजद पठान राजेश बैरागी, राकेश  मालवीय,सतीश  ग्वाला,राहुल  गौड़, रतनलाल  यादव, गंभीरमल  यादव, लक्ष्मीनारायण  यादव, सुरेश  कदम, अमृतलाल  यादव, महिपाल  यादव, राजू  यादव, रवि यादव, गिरधारी यादव, जीशान  कुरैशी,हितेश  नामदेव मनीष जैन, राजकुमार, भगवती प्रसाद कौशल, विष्णु यादव, पिंकू यादव, देवेंद्र यादव, हरीश यादव, संजय यादव, हुकम यादव, मुकेश यादव, राजेंद्र यादव, गोपाल यादव समाज जन एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भारतीय संविधान की प्रस्तावना एवं नीति निर्देशक तत्व का वाचन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज माहेश्वरी ने किया। आभार बूथ अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE